लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में एक दिन में सामने आए 2870 मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 33 हजार पार

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:46 IST

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील का पहला चरण शनिवार को शुरू हो गया। सरकार ने कई और कारोबारों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। चिकित्सकों ने हालांकि लॉकडाउन में रियायत के खिलाफ चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से करेगा।देश में एक दिन में कोविड-19 के 2870 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,330 हो गई।

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से करेगा। देश में एक दिन में कोविड-19 के 2870 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,330 हो गई।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि लॉकडाउन में रियायत दी गई है क्योंकि इससे कम आय वर्ग के लोगों पर बेहद बुरे प्रभाव सामने आ रहे थे लेकिन आगाह किया कि इसका यह मतलब नहीं कि “सभी ऐहतियाती कदम वापस ले लिये गए हैं।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हॉटस्पाट की पहचान के लिये आंकड़े इकट्ठा करने के लिये और “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

उमर ने कहा कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और देश भर के सभी अस्पतालों से कहा जाएगा कि वे एक वेब पोर्टल बनाने के लिये आंकड़े उपलब्ध कराएं जिससे एक ही जगह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक ऐप विकसित किया है जिससे लोगों को पास के उन अस्पतालों के बारे में जानकारी मिल सकेगी जहां बिस्तर खाली हैं और वेंटिलेटर उपलब्ध है।

लोगों से सभी ऐहतियात बरतने का अनुरोध करते हुए उमर ने कहा कि वायरस का प्रकोप रोकने के लिये हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह ऐहतियात बरते।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील का पहला चरण शनिवार को शुरू हो गया। सरकार ने कई और कारोबारों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। चिकित्सकों ने हालांकि लॉकडाउन में रियायत के खिलाफ चेतावनी दी है।

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन करे और बंद को सख्ती से लागू करे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल 30334 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में संक्रमण के 11093, सिंध में 11480, खैबर पख्तूनख्वा में 4669, बलोचिस्तान में 1935, इस्लामाबाद में 641, गिलगित-बाल्तिस्तान में 430 और पाक अधिकृत कश्मीर में 86 मामले सामने आए हैं।

महामारी की वजह से बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 639 हो गई है। अब तक 8023 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?