लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्पेन में कोरोना वायरस से अब तक 25613 व ब्रिटेन में 30000 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2020 19:16 IST

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित लोगों की संख्या 250,000 तक पहुंच गई है जिसमें 30,000 लोग वैसे हैं जिनमें लक्षण नहीं दिखने या बीमारी से उबर चुकने के बाद बीमारी के मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फर्नान्डो साइमन ने कहा कि संक्रमण से 1,23,000 से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। ब्रिटेन में नए आंकड़ों से पता चला है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

मैड्रिड: स्पेन में कोरोना वायरस से मंगलवार को 185 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 25,613 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित लोगों की संख्या 250,000 तक पहुंच गई है जिसमें 30,000 लोग वैसे हैं जिनमें लक्षण नहीं दिखने या बीमारी से उबर चुकने के बाद एंटीबॉडी जांच के जरिए पहचाना गया।

हालांकि देश में धीरे-धीरे मामले की दर धीमी हो रही है। आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण के नए ज्यादातर मामले स्वास्थ्य कर्मियों से जुड़े हैं। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फर्नान्डो साइमन ने कहा कि संक्रमण से 1,23,000 से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। स्पेन में बेहद कड़े प्रतिबंध लागू थे, जिसे धीरे-धीरे हटाया जाना शुरू हुआ है।  

इसके अलावा बता दें कि ब्रिटेन में नए आंकड़ों से पता चला है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जो कि आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से इंग्लैंड और वेल्स में 24 अप्रैल तक 29, 710 लोगों की मौत हुई है जबकि इसी अवधि के आधिकारिक आंकड़ों में 22,173 लोगों की मौत की बात कही गई है।

यानी सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े सरकारी आंकड़ों से 34 प्रतिशत ज्यादा हैं। स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के आकंड़े अलग से जमा किए गए हैं जिसके बाद आंकड़ा 30,000 के पार चला गया। ब्रिटेन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 28,734 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि इटली के 29,079 मौत के आंकड़ों से थोड़ी ही पीछे है।

सांख्यिक कार्यालय के आंकड़े में उन मौतों को भी शामिल किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध थे और उनकी जांच नहीं हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना