लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: पाकिस्तान में 340 नए मामले, कुल केस 4,414, अब तक 63 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 9, 2020 13:49 IST

कोरोना वायरस ने पाकिस्तान में भी कोहराम मचाया हुआ है पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 4322 हो चुकी है। वहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 248 नए मामले सामने आए हैं, यहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण स्थिति दिन पर दिन और बिगड़ती जा रही है वहीं सरकार की भी नाकामी साफ दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण से देश में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से पांच की मौत तो एक ही दिन में हुई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को देश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगे स्थिति और भी खराब हो सकती है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 340 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 4,414 तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान में अधिकारियों को दो सप्ताह के आंशिक बंद के बाद भी तेजी से फैलने वाले इस वायरस को रोकने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस संक्रमण से देश में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से पांच की मौत तो एक ही दिन में हुई। अब तक कुल 572 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

वहीं, 31 लोगों की हालत नाजुक है। पंजाब में 2,171, सिंध में 1,128 और खैबर पख्तूनख्वा में 560, गिलगित बाल्टिस्तान में 213, बलूचिस्तान में 212, इस्लामाबाद में 102 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 28 मामले सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को देश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगे स्थिति और भी खराब हो सकती है और मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने में हमारे अस्पताल पर्याप्त नहीं होंगे। खान ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के आधिकारिक दिशा-निर्देश को मानने के लिए कहा है।

हालांकि, उन्होंने पूर्णतया बंद लागू नहीं करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पांच करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और अगर इस तरह के कदम उठाए जाते हैं तो ये लोग भूख से मर जाएंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री ने 'एहसास आपात नकद कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत 14 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि कोरोना वायरस संकट की वजह से प्रभावित 1.2 करोड़ परिवारों में वितरित की जायेगी। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ढाई सप्ताह के दौरान इन गरीब परिवारों में यह राशि वितरित की जाएगी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल