लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: दुनिया में 22,025 लोगों की मौत, पॉजिटिव केस 486,948, इटली में मरने वाले की संख्या 7,503

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2020 18:59 IST

दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी से 22,025 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 15,581 मौतें अकेले यूरोप में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली में अकेले 7,503 लोगों की मौत हुई जबकि दूसरे स्थान पर स्पेन है जहां पर 4,089 लोगों ने जान गंवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस महामारी की शुरुआत हुई है वहां पर 3,281 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में अब यह विषाणु सर्वाधिक तेज गति से फैल रहा है। विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सरकारों की जद्दोजहद के बीच करीब 70 देशों के तीन अरब लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है।

पेरिसः दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर मौतें यूरोप में हुई है। स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,089 के पार पहुंच गई है। इटली में 7,503 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में पॉजिटिव केस 486,948 हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी ने बताया कि अब तक दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी से 22,025 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 15,581 मौतें अकेले यूरोप में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली में अकेले 7,503 लोगों की मौत हुई जबकि दूसरे स्थान पर स्पेन है जहां पर 4,089 लोगों ने जान गंवाई है। 

चीन जहां से इस महामारी की शुरुआत हुई है वहां पर 3,281 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में अब यह विषाणु सर्वाधिक तेज गति से फैल रहा है। विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सरकारों की जद्दोजहद के बीच करीब 70 देशों के तीन अरब लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी।

अर्जेंटीना, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत और इटली व अमेरिका के कई राज्यों ने अनिवार्य ‘लॉकडाउन’ उपाय लागू किये हैं। अन्य ने कर्फ्यू और सामाजिक मेलजोल से दूरी जैसे उपाय अपनाये हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 19,246 हो गई है। दिसम्बर में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद 181 देशों में इससे प्रभावित लोगों के 427,940 मामले दर्ज किये गये। 

स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4000 के पार

स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटों के भीतर 655 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 4,089 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार को जारी आंकड़ों में यह 19 प्रतिशत की वृद्धि है। स्पेन में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 56,188 है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली के बाद स्पेन में हुई हैं। स्पेन में 14 मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लागू करने और बृहस्पतिवार को संसद द्वारा इसे बढ़ाकर 11 अप्रैल तक करने के बावजूद संक्रमण और मौतों की संख्या में इजाफा जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने विशेषकर इस सप्ताह हालात खराब रहने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य अधिकारी जल्द ही यह बात साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं कि क्या लॉकडाउन का वांछित प्रभाव है। अकेले मेड्रिड क्षेत्र में महामारी का दुष्प्रभाव बेहद ज्यादा है।

यहां राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 17,166 संक्रमितों के साथ करीब एक तिहाई संक्रमण के मामले हैं जबकि 2,090 मौतों के साथ करीब आधी मौत के मामले इस क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी भी संक्रमित हैं। सांचेज ने कहा कि वर्ष 1936-39 के युद्ध के बाद से यह देश के लिए सबसे कठिन समय है। यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां बुजुर्गों की आबादी सबसे अधिक है। ऐसे में स्पेन की बुजुर्ग आबादी सबसे अधिक इस महामारी का शिकार बनी है।

कोरोना वायरस : ईरान में संक्रमण से और 157 लोगों की मौत, शहरों के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध

ईरान ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से और 157 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 2,234 पहुंच गया है। इस बीच, कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार ने शहरों के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किआनुश जहांपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में और 2,389 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,406 हो गयी है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सौभाग्य से आज तक संक्रमित लोगों मे से 10,457 का इलाज हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनअमेरिकादिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीईरानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनशी जिनपिंगजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल