लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना के 15 नए मामले आए सामने, लेकिन 11 लोगों में वायरस के नहीं दिखाई दिए कोई लक्षण

By भाषा | Updated: May 15, 2020 12:22 IST

वुहान में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस सप्ताह की शुरुआत में वुहान में छह नए पुष्ट मामले सामने आए थे, जिसके बाद सरकार ने 1.1 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले इस शहर में बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है।इन नए मामलों के साथ चीन में संक्रमितों की संख्या 82,933 हो गई है।

बीजिंग: चीन में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है। इन नए मामलों के साथ चीन में संक्रमितों की संख्या 82,933 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिलिन प्रांत से कोरोना वायरस के स्थानीय प्रसार के चार नए पुष्ट मामले सामने आए।

नए मामलों में 11 में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, जिसके साथ ही बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या 619 हो गई है। इसमें वुहान के 492 मामले भी शामिल हैं। चीन का वुहान शहर दुनिया में कोरोना वायरस का पहला केंद्र है। चीन ने पहले से ही वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जिलिन शहर में सख्त नियंत्रण उपाय किए हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक वुहान में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस सप्ताह की शुरुआत में वुहान में छह नए पुष्ट मामले सामने आए थे, जिसके बाद सरकार ने 1.1 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले इस शहर में बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू किया। वुहान में महामारी की एक दूसरी लहर आने का खतरा है क्योंकि यहां बिना लक्षण वाले 492 मामले सामने आ चुके हैं। एनएचसी ने कहा कि बिना लक्षण वाले 619 मरीजों में से 35 ऐसे है, जो विदेशों से आए है, जिनको चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

बिना लक्षण वाले मामलों में व्यक्ति में बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन वे फिर भी वायरस से संक्रमित होते हैं। ऐसे मरीजों से बीमारी के दूसरों तक फैलने का खतरा रहता है। कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद चीन ने देश को पूरी तरह से खोल दिया है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के व्यवसाय और कारखाने पूरी तरह से खुल गए हैं और उनमें काम चालू हो गया है। बहरहाल, चीन में कोविड-19 से 4,633 लोगों की मौत हुई है और देश में अब तक संक्रमण के 82,933 मामले सामने आए हैं, जिनमें 91 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा