लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या ने 1600 का आंकड़ा किया पार, दो दिन में 143 की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2020 09:13 IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की। वुहान के अस्पतालों में सामग्रियां पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है। हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 2,420 नए मामले सामने आए

घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चीन में 143 और लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 2,420 नए मामले सामने आए और 139 लोगों की मौत हो गई।

आयोग ने बताया कि इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67,535 हो गई है। चीन सरकार ने हुबेई प्रांत को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के ‘‘लगातार कम होने’’ की बात शुक्रवार को रेखांकित की थी।

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की। वुहान के अस्पतालों में सामग्रियां पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना