लाइव न्यूज़ :

Coronavirus News Updates: पाकिस्तान में 1,408 केस, 11 लोगों की मौत, पंजाब में 490 मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 16:46 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में से सात की हालत गंभीर है। ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे जहां 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,300 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के कुल 490 मामले सामने आए। यह आंकड़ा सिंध प्रांत के 457 मामलों से भी अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने बताया कि पंजाब के 490 मामलों में से सबसे अधिक 207 मामले डेरा गाजी खान जिले से सामने आए हैं। बलूचिस्तान में 133 मामले, गिलगित-बाल्टीस्तान में 107 जबकि इस्लामाबाद में 39 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो मामले दर्ज किए गए।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,408 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का केंद्र बनकर सामने आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में से सात की हालत गंभीर है। ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे जहां 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,300 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के कुल 490 मामले सामने आए। यह आंकड़ा सिंध प्रांत के 457 मामलों से भी अधिक है।

सिंध में ही देश का कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने बताया कि पंजाब के 490 मामलों में से सबसे अधिक 207 मामले डेरा गाजी खान जिले से सामने आए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 180 मामले, बलूचिस्तान में 133 मामले, गिलगित-बाल्टीस्तान में 107 जबकि इस्लामाबाद में 39 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो मामले दर्ज किए गए।

अभी तक 25 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि फैसलाबाद में 22 वर्षीय मरीज की मौत होने से प्रांत में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। इस बीच, स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए चीन के आठ डॉक्टरों का दल पाकिस्तान आएगा। वे स्थानीय डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीनईरानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?