लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जापान के जहाज में फंसे 138 भारतीय, निकालने के प्रयास तेज

By भाषा | Updated: February 15, 2020 12:50 IST

जापानी सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि 80 या उससे अधिक उम्र के यात्रियों में कोविड-19 की जांच निगेटिव आने पर उन्हें जहाज से उतरने का विकल्प दिया जाएगा। शुक्रवार को बयान में कहा गया कि कोई भारतीय इस श्रेणी के तहत नहीं आता। 

Open in App
ठळक मुद्देजापानी जहाज में मौजूद तीन भारतीयों समेत 218 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल थे।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह जापान के तट पर बंधे क्रूज जहाज को पृथक रखे जाने की अवधि खत्म होने पर उसमें सवार सभी भारतीयों को उतारने के प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में मौजूद तीन भारतीयों समेत 218 लोग घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।

जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे इस क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में कुल 138 भारतीय थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल थे। क्रूज से पिछले महीने हांगकांग में उतरे एक यात्री के कोविड-19 (कोरोना वायरस) से संक्रमित होने की पुष्टि होने के कारण जहाज को अलग-थलग रखा गया है।

भारतीय दूतावास जापानी अधिकारियों, जहाज प्रबंधन कंपनी और जहाज में सवार भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क में है। दूतावास के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, “हमने पृथक रखे जाने की अवधि समाप्त होने और कोविड-19 के लिए उनके जांच परीक्षण हक में आने के बाद अपने नागरिकों को जहाज से जल्द से जल्द उतारने के लिए सभी प्रयास जारी रखे हुए हैं।”

जापानी क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के तीसरे भारतीय सदस्य में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिससे कोविड-19 से संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या तीन हो गई है। दूतावास ने सभी तीन भारतीय नागरिकों से संपर्क किया है जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है और फिलहाल इन सभी का इलाज चल रहा है। इसने कहा, “उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उसमें सुधार हो रहा है। दूतावास जहाज पर सवार सभी भारतीय नागरिकों की कुशलता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जापानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।”

दूतावास ने जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को ई-मेल भेजकर सभी तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उन सभी से जापान सरकार के स्वास्थ्य और अलग रखे जाने के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

जापानी सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि 80 या उससे अधिक उम्र के यात्रियों में कोविड-19 की जांच निगेटिव आने पर उन्हें जहाज से उतरने का विकल्प दिया जाएगा। शुक्रवार को बयान में कहा गया कि कोई भारतीय इस श्रेणी के तहत नहीं आता। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजापानहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा