लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी संक्रमित, पीएम को पृथक रखा गया

By भाषा | Updated: March 30, 2020 20:35 IST

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है और जांच पूरी होने से पहले यह कदम उठाया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘महामारी की जांच पूरी होने तक और सभी तरह के संशय दूर होने तक प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया है कि वह और उनके करीबी सहयोगी पृथक रहेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देचैनल 12 के अनुसार प्रधानमंत्री के सोमवार को इस वायरस के लिए एक और जांच कराये जाने की संभावना है।इजरायल में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति है और लोगों को अपने घरों से 100 मीटर से अधिक जाने की अनुमति नहीं है।

यरूशलमः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके करीबी सलाहकारों को संसदीय मामलों पर एक सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद पृथक रखा गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है और जांच पूरी होने से पहले यह कदम उठाया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘महामारी की जांच पूरी होने तक और सभी तरह के संशय दूर होने तक प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया है कि वह और उनके करीबी सहयोगी पृथक रहेंगे।’’

नेतन्याहू की दो सप्ताह पहले इस वायरस की जांच नेगेटिव आई थी। चैनल 12 के अनुसार प्रधानमंत्री के सोमवार को इस वायरस के लिए एक और जांच कराये जाने की संभावना है। इजरायल में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति है और लोगों को अपने घरों से 100 मीटर से अधिक जाने की अनुमति नहीं है।

खबर के अनुसार इजरायल में कोरोना वायरस से अब तक 4,347 लोग संक्रमित हुए है। इससे 16 लोगों की मौत हुई है और 95 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबेंजामिन नेतन्याहूइजराइलनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?