लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका के 50 राज्यों में से 46 राज्यों में फैल चुका है वायरस, डोनाल्ड ट्रंप जल्द कराएंगे अपनी भी जांच

By भाषा | Updated: March 14, 2020 10:59 IST

दो दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति को कोरोना वायरस की जांच कराने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जांच जल्द ही की जाएगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही समय तय कर लेंगे। अभी कोई लक्षण नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, हो चुकी है 41 लोगों की मौतअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कराएंगे अपनी जांच

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस बात की संभावना अधिक है कि उनकी कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं नहीं कह सकता कि जांच नहीं होगी...अधिक संभावना है कि जांच होगी।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक संवाददाता सम्मेलन में उनसे लगातार यह पूछा गया कि वह जांच क्यों नहीं करा रहे जबकि गत सप्ताहांत उन्होंने ब्राजील के उस अधिकारी से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और उनके संचार प्रमुख फैबियो वाजगार्टन से फ्लोरिडा में मुलाकात की थी।

वाजगार्टन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि बोलसोनारो संक्रमित नहीं पाए गए। ट्रम्प ने कहा, ‘‘उस कारण से नहीं बल्कि मुझे लगता है कि मैं इसे वैसे भी करूंगा।’’ इससे दो दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति को कोरोना वायरस की जांच कराने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जांच जल्द ही की जाएगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही समय तय कर लेंगे। अभी कोई लक्षण नहीं हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति से हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। बोलसोनारो शानदार व्यक्ति हैं। वह ब्राजील के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं।

वह जांच में संक्रमित नहीं पाए गए इसका मतलब है कि कुछ भी गलत नहीं है।’’ इस बीच ट्रम्प ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, इससे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की राशि मिलेगी। इस जानलेवा विषाणु से अमेरिका में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका के 50 राज्यों में से 46 में फैल चुका है और देशभर में करीब 2,000 मामले सामने आए हैं। व्हाइट हाउस के लॉन में ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’

उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालात और बदतर हो सकते हैं। अगले आठ सप्ताह बहुत अहम हैं।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिन लोगों को जांच की जरूरत है उनकी सुरक्षित, तेजी और सुविधाजनक तरीके से जांच हो। उन्होंने यह पता लगाने के लिए एक वेबसाइट बनाने के वास्ते सर्ज इंजन गूगल का शुक्रिया अदा किया कि जांच की जरूरत है या नहीं। साथ ही गूगल ने नजदीक के केंद्र में जांच सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहायता की। ट्रम्प ने कहा कि गूगल के 1,700 इंजीनियर अभी इस पर काम कर रहे हैं और उन्होंने शानदार प्रगति की है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल