लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दक्षिण अफ्रीका ने फिर से कड़े किए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 28, 2021 08:58 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 28 जून (एपी) कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका ने शराब की बिक्री पर रोक और रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने जैसे कदम उठाकर देश में फिर से कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार रात इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के बढ़ते मामलों का कारण भारत में सबसे पहले पाया गया कोरोना वायरस का ‘डेल्टा’ स्वरूप है।

दक्षिण अफ्रीका में रविवार को संक्रमण के 15,000 से अधिक नए मामले सामने आए तथा 122 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण से अब तक करीब 60,000 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के कई प्रांत अस्पतालों में बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिम्बाब्वे, नामीबिया और मोजाम्बिक में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

रामाफोसा ने देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तीसरी लहर जोर पकड़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के लिए सभी सार्वजनिक सभाओं पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल अंतिम संस्कार की अनुमति होगी, लेकिन उनमें भी 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

राष्ट्रपति ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की टीकाकरण दर धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। देश में रविवार तक 27 लाख लोगों को एक खुराक लग चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका के 12 लाख 50 हजार स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों में से 9,50,000 से अधिक का टीकाकरण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ और ‘फाइज़र’ के टीकों की आपूर्ति बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य फरवरी 2022 तक अपने छह करोड़ लोगों में से 67 प्रतिशत का टीकाकरण करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना