लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वायरस से संदिग्ध संक्रमित लोगों से भरा होटल गिरा, 20 की मौत, 69 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला व्यक्ति

By भाषा | Updated: March 11, 2020 12:02 IST

क्वांझू में स्थित इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से अब तक 80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैंकोरोना वायरस से चीन में 22 और लोगों की मौत, मामले घटने के बाद कई अस्थायी अस्पताल बंद

बीजिंगः दक्षिण पूर्वी चीन में एक होटल के मलबे में से 69 घंटे बाद एक शख्स को जीवित निकाला गया है। इस होटल के ढहने के कारण कम से कम 20 अन्य लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि मंगलवार दोपहर को मलबे में से निकाले जाने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को होटल के ढहने के बाद से नौ अन्य लोग लापता हैं। इससे पहले सोमवार की आधी रात को 10 साल के एक बच्चे और उसकी मां को मलबे में से निकाला गया था। वे मलबे में 52 घंटे तक फंसे रहे थे। मलबे में से जीवित निकाले गए सभी तीन लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। क्वांझू में स्थित इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से चीन में 22 और लोगों की मौत, मामले घटने के बाद कई अस्थायी अस्पताल बंद

चीन में घातक वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 3,119 पर पहुंच गया है। जनवरी के बाद से किसी एक दिन में हुई ये सबसे कम मौतें हैं। वहीं संक्रमण के नये मामलों में भी कमी देखी गई है और रविवार को ऐसे महज 40 मामले दर्ज किए गए। वायरस के मामलों में लगातार देखी जा रही गिरावट के बाद अधिकारियों ने वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में 11 अस्थायी अस्पतालों को बंद कर दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को बताया कि देश भर में 40 नए मामले सामने आए और रविवार को 22 लोगों की मौत हो गई।

रविवार तक संक्रमण के मामलों की संख्या 80,735 पर पहुंच गई जिनमें 3,119 मृतक, इलाज करा रहे 19,016 मरीज और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 58,600 लोग शामिल हैं। रविवार को हुई मौतों में से 21 हुबेई प्रांत में और एक गुआंगदोंग प्रांत में हुई। आयोग ने बताया कि 60 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है। इसी के साथ संदिग्ध मामलों की कुल संख्या 421 पर पहुंच गई। रविवार को ही संक्रमण के चार ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमित व्यक्ति विदेश से आए थे। ये सभी मामले गांसू प्रांत के हैं। एनएचसी ने बताया कि अब तक ऐसे 67 मामले सामने आए हैं जो बाहर से संक्रमित होकर चीन पहुंचे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि रविवार तक हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में तीन मौतों के साथ 114 लोग संक्रमित पाए गए, वहीं मकाऊ एसएआर में 10 मामलों की पुष्टि हुई और ताइवान में एक मौत समेत 45 मामलों की पुष्टि हुई है।

इस बीच, चीन ने वुहान में सभागारों और खेल परिसरों जैसे बड़े सार्वजनिक स्थानों में बनाए गए कई अस्थायी अस्पतालों को तोड़ना शुरू कर दिया है। ये सभी अस्पताल जनवरी और फरवरी में वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बनाए गए थे। चीन ने महज 10 दिनों में 2,300 बेड की क्षमता वाले दो अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर लिया था और बाद में मरीजों की तादाद को देखते हुए सार्वजनिक इमारतों को अस्पतालों में बदलना शुरू कर दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वुहान में बनाए गए इन दो अस्थायी अस्पतालों को रविवार को बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक शहर में 11 अन्य अस्थायी अस्पतालों को भी बंद कर दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानइटलीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?