लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: कोरोना कहर से पाकिस्तान बेहाल, कुल केस 32,081, मरने वाले की संख्या 706, घरेलू उड़ान सेवा 13 मई तक निलंबित

By भाषा | Updated: May 12, 2020 15:38 IST

पाकिस्तान में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश भर में मरने वाले की संख्या बढ़कर 706 है। वहीं कोरोना का कुल केस बढ़कर 32,081 हो गए हैं। पाकिस्तान ने घरेलू उड़ान 13 मई तक निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक कुल 8,555 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। प्राधिकारियों ने कुल 305,851 जांच की है।मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 706 हो गई।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1,140 के नए मामले सामने आये हैं, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32,081 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने मंगलवार को दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पंजाब में 11,869 मामले, सिंध 1,2017, खैबर-पख्तूनख्वा 4,875, बलूचिस्तान 2,061, इस्लामाबाद 716, गिलगित-बाल्टिस्तान 457 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 86 मामले सामने आये हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 706 हो गई। अभी तक कुल 8,555 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। प्राधिकारियों ने कुल 305,851 जांच की है।

पाकिस्तान ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए घरेलू उड़ान सेवा 13 मई तक के लिए निलंबित कर दी है। पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) ने उड़ानों पर प्रतिबंध बुधवार तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक था।

पीसीएए ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान सरकार के फैसले के अनुसार घरेलू उड़ानों के परिचालन के निलंबन की अवधि बुधवार, 13 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है। उड़ानों के निलंबन संबंधी बाकी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।” पाकिस्तान ने कहा कि वह “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से करेगा।

योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि लॉकडाउन में रियायत दी गई है क्योंकि इससे कम आय वर्ग के लोगों पर बेहद बुरे प्रभाव सामने आ रहे थे लेकिन आगाह किया कि इसका यह मतलब नहीं कि “सभी ऐहतियाती कदम वापस ले लिये गए हैं।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हॉटस्पाट की पहचान के लिये आंकड़े इकट्ठा करने के लिये और “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

उमर ने कहा कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और देश भर के सभी अस्पतालों से कहा जाएगा कि वे एक वेब पोर्टल बनाने के लिये आंकड़े उपलब्ध कराएं जिससे एक ही जगह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक ऐप विकसित किया है जिससे लोगों को पास के उन अस्पतालों के बारे में जानकारी मिल सकेगी जहां बिस्तर खाली हैं और वेंटिलेटर उपलब्ध है। लोगों से सभी ऐहतियात बरतने का अनुरोध करते हुए उमर ने कहा कि वायरस का प्रकोप रोकने के लिये हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह ऐहतियात बरते।

 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानदिल्लीचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा