लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली में एक दिन में 133 लोगों की मौत, सिनेमाघरों, थियेटरों को बंद करने के आदेश

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 08:52 IST

चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां एक ही दिन में वायरस से संक्रमित 133 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा के लिहाज से इटली में सिनेमाघर और थिएटर बंद करा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के बाद इटली में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने ली 366 लोगों की जानएक ही दिन में 133 लोगों की मौत के बाद इटली में बंद कराए गए सिनेमाघर और थिएटर

कोरोना वायरस से चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित इटली हुआ है। यहां अब तक इस खतरनाक वायरस से 366 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से इटली में एक ही दिन में 133 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 1,492 मामले सामने आने के बाद इटली ने दो करोड़ से अधिक मास्क के ऑर्डर दिए हैं।

2.2 करोड़ मास्क के ऑर्डर दिए

चीन के बाद कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही इटली मचाई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 7,375 पहुंच गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौत उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं। इस बीच इटली ने कोरोना वायरस से निपटने तथा लोगों में इसके प्रसार को रोकने के उपाय के लिए 2.2 करोड़ मास्क के ऑर्डर दिए हैं।

सिनेमाघरों, थियेटरों को बंद करने के आदेश

इटली ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत देश भर के सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया। सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश के मुताबिक, उत्तरी इटली के कई इलाकों में 1.5 करोड़ लोगों को जबरन घरों में बंद रखने के अलावा सरकार ने देश भर में स्कूलों, नाइट क्लबों और कसीनो को भी बंद कर दिया है। चीन के बाहर कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में इटली का नाम सबसे ऊपर है जहां अब तक इस घातक बीमारी के चलते 230 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। 

चीन में 27 और लोगों की मौतें

चीन में जनवरी के बाद से रविवार को कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए। ये सभी नए 44 मामले वुहान में सामने आए जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, वायरस से 27 और लोगों की मौतें हुई हैं तथा एक महीने से अधिक समय में यह एक दिन में मौतों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही देशभर में इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या 3,097 पर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल