लाइव न्यूज़ :

इटली में जल्द समाप्त होगा कोरोना वायरस संक्रमण!, डॉक्टरों के रिसर्च में ये बात आई सामने

By अनुराग आनंद | Updated: June 1, 2020 18:45 IST

इटली के डॉक्टर ने ये भी कहा कि यह संभव है कि आने वाले समय में जल्द ही क्लिनिकल तौर पर कोरोना वायरस इटली से समाप्त हो जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देइटली के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक मंत्री ने कहा, 'कोरोना वायरस खत्म होने वाली बातों के लिए लंबित पड़े वैज्ञानिक प्रमाणों का सहारा लिया जा रहा है।इटली की सरकार ने लोगों से कहा कि अभी कोरोना वायरस पर जीत का दावा करना बहुत जल्दबाजी होगी। 

नई दिल्ली: दुनिया भर में इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इटली के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने रविवार को कहा है कि हमने रिसर्च में पाया कि कोरोना वायरस अब पहले जितना जानलेवा नहीं है। 

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट मुताबिक, उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के शक्ति में कमी आ रही है। अब यह वायरस पहले जितना हानिकारक नहीं रह गया है। 

इसके साथ ही इटली के डॉक्टर ने ये भी कहा कि यह संभव है कि वास्तव में, वायरस क्लीनिकली रूप से अब इटली में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरह से कोरोना वायरस इटली से समाप्त हो जाएगा। 

डॉक्टर का मानना है कि अब पिछले 10 दिन से जो सैंपल उसके पास जांच के लिए आ रहे हैं उन सैंपल में पिछले माह या दो माह पहले जो सैंपल जांच के लिए आए थे, उसकी तुलना में वायरस में कम क्षमता है। या कहें तो एक तरह से कोरोना वायरस अब कमजोर हो रहा है।

 इस वायरस में अब वैसी क्षमता नहीं रह गई है जैसी दो महीने पहले थी।  स्पष्ट रूप से इस समय की COVID-19 बीमारी अलग है।'

डॉक्टर ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के दूसरे चरण की संभावना को देखते हुए हमलोग सतर्क हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी देश के राजनेताओं को इसके बारे में गंभीरता से सोचते हुए ही फैसला लेना चाहिए।

बता दें कि इटली कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है और COVID-19 से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों में इटली तीसरे नंबर पर है। हालांकि मई महीने में यहां संक्रमण के नए मामलों और मौतों में तेजी से गिरावट आई है और यहां कई जगहों पर सख्त लॉकडाउन को खोला जा रहा है।

वहीं, इटली की सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा है कि अभी कोरोना वायरस पर जीत का दावा करना बहुत जल्दबाजी होगी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक मंत्री सैंड्रा जम्पा ने एक बयान में कहा, 'कोरोना वायरस खत्म होने वाली बातों के लिए लंबित पड़े वैज्ञानिक प्रमाणों का सहारा लिया जा रहा है। मैं उन लोगों से कहती हूं कि इटली के लोगों को भ्रमित ना करें'।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला