लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के संक्रमण से जोखिम में पड़ सकता है वैश्विक अर्थव्यवस्था का सुधार: आईएमएफ

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:42 IST

कोरोना वायरस के कारण चीन में अब तक करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण कई कंपनियों और कारखानों को परिचालन बंद करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति जोखिम में पड़ सकती है।वैश्विक अर्थव्यवस्था में पिछले साल 2.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने जी-20 देशों के वित्तमंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की यहां चल रही बैठक के दूसरे दिन रविवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में पिछले साल 2.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई।

इस साल इस दर के सुधरकर 3.3 प्रतिशत हो जाने का अनुमान था। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में अनुमानित सुधार अब और नाजुक है।’’ जॉर्जीवा ने कहा, ‘‘कोविड-19 (कोरोना वायरस), जो कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिये एक वैश्विक आपातकाल है, के कारण चीन में आर्थिक गतिविधियां बाधित हुई हैं और इसके कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में सुधार की राह में जोखिम उत्पन्न हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जी-20 को बताया है कि यदि कोरोना वायरस के संक्रमण पर तेजी से काबू पा लिया जाता है, तब भी चीन की और शेष विश्व की आर्थिक वृद्धि दर पर इसका असर पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि इस वायरस के संक्रमण के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इसके कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर इस साल 5.6 प्रतिशत पर सिमट सकती है।

जॉर्जीवा ने इस वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिये जी-20 के सदस्य देशों से आपस में तालमेल का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 हमारे अंतर्संबंधों और साथ मिलकर काम करने की जरूरत की याद दिलाता है। इस संबंध में जी-20 एक महत्वपूर्ण मंच है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में लाने में मदद कर सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण चीन में अब तक करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण कई कंपनियों और कारखानों को परिचालन बंद करना पड़ा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा