लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम चीनी शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 08:25 IST

Open in App

बीजिंग, पांच अप्रैल (एपी) म्यांमा की सीमा से लगते दक्षिण पश्चिम चीनी शहर रुइली में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी है।

इस बीच अधिकारियों ने शहर के 3,00,000 निवासियों के टीकाकरण के लिए अभियान तेज कर दिया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को 20 और नए मामलों की पुष्टि की, जिनमें से पांच लोगों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

शहर भर में 51 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनमें बीमारी के लक्षण हैं, जबकि 56 में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। चीन बिना लक्षण वाले संक्रमण के मामलों को अलग श्रेणी में रखता है।

जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण है, उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है जबकि बिना लक्षण वाले मरीजों को पृथक-वास में रखा गया है।

रूइली में सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए शुक्रवार को पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत हुई।

संक्रमितों में कुछ म्यांमा के नागरिक हैं और अधिकारियों ने शहर में रह रहे या काम कर रहे विदेशी नागरिकों के भी मुफ्त टीकाकरण की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा