लाइव न्यूज़ :

भारत और जापान में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले तो कई देशों में कम हो रहा इसका प्रकोप

By भाषा | Updated: April 9, 2020 16:35 IST

जापान, भारत, अमेरिका जैसे देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं तो कुछ देशों में इसका प्रकोप कम होता दिख रहा है तथा वे पाबंदियों में ढील देने के बारे में विचार कर रहे हैं। इन देशों में संक्रमण को फैलने से रोकने में ये पाबंदियां ही काम आई हैं। जापान में बृहस्पतिवार को पहली बार 500 से अधिक मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और भारत के भीड़भाड़ वाले शहरों में संक्रमण का खतरा तेज हो रहा है ।मेरिका और यूरोप के कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित कुछ देशों में इसका प्रकोप कम होता दिख रहा है।

न्यूयार्कः जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और भारत के भीड़भाड़ वाले शहरों में संक्रमण का खतरा तेज हो रहा है।

उधर, अमेरिका और यूरोप के कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित कुछ देशों में इसका प्रकोप कम होता दिख रहा है तथा वे पाबंदियों में ढील देने के बारे में विचार कर रहे हैं। जिन देशों में महामारी का प्रकोप कम हो रहा है, वहां इस संक्रमण को फैलने से रोकने में ये पाबंदियां ही काम आई हैं। जापान में बृहस्पतिवार को पहली बार 500 से अधिक मामले सामने आए।

यह बढ़ाेतरी चिंताजनक है क्योंकि इस देश में बड़ी आबादी बुजुर्गों की है और यह संक्रमण बुजुर्गों के लिए खासतौर पर घातक है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस हफ्ते की शुरुआत में तोक्यो और अन्य छह स्थानों पर आपातकाल घोषित कर दिया था लेकिन लॉकडाउन की घोषणा नहीं की। यहां कंपनियां भी घर से काम को पूरी तरह से अपना नहीं पाई हैं और तोक्यो की सड़कों पर अब भी लोगों का सामान्य आवागमन देखा जा रहा है। भारत में 1.3 अरब लोग अगले हफ्ते तक लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं।

यहां राजधानी और इसके इर्दगिर्द कई दर्जन हॉटस्पॉट सील कर दिए गए हैं। लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है और आवश्यक वस्तुओं तथा दवाईयों की आपूर्ति उन्हें की जा रही है। भारत में संक्रमण के मामले पांच हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण के कारण 166 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इटली और स्पेन जैसे स्थान जहां पर मिलाकर 30,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहां कोविड-19 का प्रकोप कुछ कम होता दिख रहा है।

न्यूयॉर्क से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। लेकिन नेताओं और स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह संकट अभी टला नहीं है और यदि इस वक्त थोड़ी भी ढील बरती गई तो संक्रमण फिर लौट सकता है और विनाशकारी हालात बन सकते हैं। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं क्योंकि हम सामाजिक दूरी का बड़ी सख्ती से पालन कर रहे हैं। लेकिन यह वक्त जरा भी असावधान होने का या ढील देने का नहीं है।

यह वक्त ऐसा नहीं है कि हम जो करते आ रहे हैं उससे कुछ अलग करें।’’ जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोविड-19 के 15 लाख मामले हैं और करीब 90,000 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :जापानअमेरिकाभारतकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा