लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में कोरोना वायरस से एक दिन में सर्वाधिक 3,251 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:02 IST

Open in App

रियो डी जेनेरियो, 24 मार्च (एपी) ब्राजील में पहली बार एक दिन में कोविड-19 से 3,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

हाल के हफ्तों में, लातिन अमेरिका का यह सबसे बड़ा देश किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में हर दिन संक्रमण से अधिक मौतों के साथ महामारी का वैश्विक केंद्र बन गया है।

ब्राजील में मंगलवार को 3,251 मरीजों की मौत हुई। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में 1,021 लोगों की मौत हुई, जो पिछले बार की सर्वाधिक संख्या 713 की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल जुलाई में यहां कोविड-19 से 713 लोगों की मौत हुई थी।

महामारी ने ब्राजील की स्वास्थ्य प्रणालियों को लगभग ध्वस्त कर दिया है। अस्पतालों में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन के भंडार की कमी है। हाल के दिनों में अधिकतर राज्यों ने गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने महामारी की गंभीरता को तवज्जो न देते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था को चालू रखना चाहिए ताकि उसकी हालत खराब न हो। उन्होंने स्थानीय नेताओं द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य संबंधी कदमों की आलोचना भी की।

शुक्रवार को, उन्होंने दो राज्यों और ब्राजील के संघीय जिले द्वारा लागू किए गए कर्फ्यू को अमान्य करने के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील की। हालांकि शीर्ष अदालत ने पहले फैसला सुनाया था कि गवर्नर और मेयर को इस तरह के प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार, ब्राजील में कुल मृतकों की संख्या 3,00,000 के करीब पहुंच गई है, जो कोविड-19 से मौत होने के संबंध में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल