लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया जेल से होंगी रिहा, 2018 से हैं बंद 

By भाषा | Updated: March 24, 2020 19:28 IST

विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 74 वर्षीया प्रमुख खालिदा जिया आठ फरवरी 2018 से भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल की जेल की सजा काट रही हैं। हक ने कहा, "यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देयह फैसला प्रधानमंत्री शेख हसीना के निर्देशों के अनुरूप और पूर्व प्रधानमंत्री की उम्र को देखते हुए किया गया। जिया के परिवार ने एक दिन पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उनकी रिहाई की मांग की थी।

ढाकाः कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बांग्लादेश ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को छह महीने के लिए जेल से सशर्त रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

कानून मंत्री अनीसुल हक ने पीटीआई को यह जानकारी दी। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 74 वर्षीया प्रमुख खालिदा जिया आठ फरवरी 2018 से भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल की जेल की सजा काट रही हैं। हक ने कहा, "यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री शेख हसीना के निर्देशों के अनुरूप और पूर्व प्रधानमंत्री की उम्र को देखते हुए किया गया। जिया के परिवार ने एक दिन पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उनकी रिहाई की मांग की थी। जिया की पार्टी के नेता रूहुल कबीर रिज़वी ने संवाददाताओं से कहा कि इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। जिया की छोटी बहन सेलिमा इस्लाम ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना का शुक्रिया अदा करती हूं।" 

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक