लाइव न्यूज़ :

एशिया में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति विस्फोटक: रेड क्रॉस

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:30 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 12 मई (एपी) इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ दी रेड क्रॉस ने कहा कि कोरोना वायरस के बीते दो हफ्ते में 59 लाख से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही एशिया में इस महामारी की स्थिति विस्फोटक हो गई है।

संगठन ने कहा कि एशिया में बीते दो हफ्ते से कुछ अधिक समय में संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए हैं वे इस अवधि में अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों से अधिक हैं।

रेड क्रॉस ने बुधवार को चेतावनी दी कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि से अस्पताल और स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त होने के कगार पर हैं। उसने कहा कि दुनिया के ऐसे दस देश हैं जहां संक्रमण के नए मामलों की संख्या बहुत तेजी से दोगुनी हो रही है। उनमें से सात देश एशिया और प्रशांत क्षेत्र से हैं।

संगठन ने और चिकित्सीय उपकरण, संक्रमण की रोकथाम में मदद तथा टीकों तक पहुंच के लिए क्षेत्रीय समर्थन का आह्वान किया। उसने कहा कि टीकों की कमी, इन्हें लगवाने से हिचक और कई क्षेत्रों में इनकी पहुंच बनाने में आने वाले अधिक खर्च के कारण एशिया में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब