लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी से रूस का बुरा हाल, 24 घंटे में 1024 की मौत, दफ्तर बंद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले-घर पर रहिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2021 18:06 IST

देश में अब तक कोविड-19 से कुल 2,26,353 मरीजों की मौत हो चुकी है जो कि अब तक यूरोप में सबसे ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्दे महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया किया गया है। 32 प्रतिशत जनता या साढ़े चार करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।अगले हफ्ते के सात दिनों में से शुरुआती चार दिन राजकीय छुट्टियां पड़ रही हैं।

मास्कोः रूस में कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण पिछले 24 घंटे में 1,024 मरीजों की मौत हो गई जो कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक गैर-कार्य सप्ताह घोषित करने और रूसी श्रमिकों को उनके कार्यालयों से दूर रखने के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव का समर्थन किया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश में कोविड-19 से दैनिक मौत के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।

 

सरकारी कार्यबल ने बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1,024 लोगों की जान जाने की सूचना दी, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। इससे रूस में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 226,353 हो गई जो कि यूरोप में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले गैर-कार्य अवधि हफ्ते और इसे अगले सप्ताह तक विस्तारित करने के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते के अगले हफ्ते के सात दिनों में से शुरुआती चार दिन राजकीय छुट्टियां पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में जहां स्थिति सबसे अधिक खतरनाक है, काम न करने की अवधि शनिवार से शुरू हो सकती है। अधिकतर स्वास्थ्यकर्मियों के कोविड-19 मरीजों के उपचार में व्यस्त होने के कारण कुछ क्षेत्रों में सामान्य स्वास्थ्य सहायता सुविधाएं स्थगित कर दी गई हैं। देश में कोविडरोधी टीकाकरण की रफ्तार भी अपेक्षाकृत धीमी है और कुल 14.6 करोड़ की आबादी में से करीब 4.5 करोड़ (32 प्रतिशत) का ही पूर्ण टीकाकरण अब तक हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसWHOरूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना