लाइव न्यूज़ :

जापान में ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना वायरस आपातकाल में दी जाएगी ढील

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:55 IST

Open in App

तोक्यो, 17 जून (एपी) तोक्यो तथा अन्य छह क्षेत्रों में इस सप्ताहांत में कोरोना वायरस संबंधी आपातकाल में ढील देने के बारे में अपने फैसले की घोषणा जापान बृहस्पतिवार को करेगा। यहां संक्रमण के दैनिक नए मामले कम होते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश लगभग महीने भर बाद शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों के लिए अंतिम तैयारी शुरू कर चुका है।

कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूपों के कारण हुए महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए जापान मार्च माह के अंत से प्रयास कर रहा है। तब दैनिक नए मामले सात हजार से अधिक हो गए थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरीय क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी।

हालांकि उसके बाद से दैनिक मामलों में उल्लेखनीय कमी आई और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा आपातकाल में कुछ ढील देंगे। आपातकाल की अवधि रविवार को खत्म हो जाएगी। चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और जनता ने ओलंपिक खेलों के आयोजन में जोखिम को लेकर चिंता जताई है लेकिन सुगा ने कहा है कि वह ‘सुरक्षित’ ओलंपिक करवाने को लेकर मन बना चुके हैं। ओलंपिक खेल 23 जून से शुरू हो रहे हैं।

वायरस समिति के विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे। हालांकि इससे पहले वे तोक्यो, ऐईची, होक्काईदो, ओसाका, क्योटो, ह्योगो और फुकुओका में आपातकाल में ढील देने की सरकार की योजना को प्रारंभिक मंजूरी दे चुके हैं। लेकिन ओकिनावा में पाबंदियां जस की तस रहेंगी क्योंकि वहां पर अस्पतालों में अब भी मरीजों की संख्या अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल