लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अमेरिका में मृतक संख्या पांच लाख के पार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 फरवरी अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या सोमवार को पांच लाख से पार हो गई और यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है।

अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा पांच लाख के पार जाने पर व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। आगामी पांच दिन संघीय इमारतों में अमेरिकी झंडों को झुकाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

शोक जताते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘एक देश के रूप में हम इस प्रकार के निर्दयी भविष्य को स्वीकार नहीं कर सकते। हम इस बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे है। हमें इस दु:ख को सहने की ताकत रखनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज अत्यंत त्रासदीपूर्ण एवं दु:खद आंकड़े पर पहुंच गए है। देश में 5,00,071 लोगों की मौत हो गई है।’’

‘यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन’ का अनुमान है कि दिसंबर के मध्य से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की शुरुआत होने के बावजूद एक जून तक 5,89,000 लोगों की मौत हो सकती है।

वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर हैं। वायरस के कारण विश्वभर में करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 20 प्रतिशत लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।

अमेरिका में संक्रमण के कारण पहली मौत फरवरी 2020 में हुई थी। इसके चार महीने बाद यह आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। यह संख्या सितंबर में दो लाख, दिसंबर में तीन लाख, इसके करीब एक महीने बाद जनवरी में चार लाख और फरवरी में पांच लाख हो गई।

केंटुकी के लेक्जिंगटन में चिकित्सक डॉ रेयान स्टैनटन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संक्रमण के कारण इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना