लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः पाकिस्तान में 30 हजार से ज्यादा केस, मरने वाले 667, घरेलू उड़ानें 13 मई तक निलंबित

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:41 IST

कोरोना कहर से पाकिस्तान में बेहाल है। कोविड-19 से पाकिस्तान में 667 लोगों की मौत हो गई है। पड़ोसी राज्य में कुल केस बढ़कर 30,941 हो गई। घरेलू उड़ान को बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।पाकिस्तान सरकार के फैसले के अनुसार घरेलू उड़ानों के परिचालन के निलंबन की अवधि बुधवार, 13 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।

इस्लामाबादःपाकिस्तान ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए घरेलू उड़ान सेवा 13 मई तक के लिए निलंबित कर दी है। देश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) ने उड़ानों पर प्रतिबंध बुधवार तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक था। पीसीएए ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान सरकार के फैसले के अनुसार घरेलू उड़ानों के परिचालन के निलंबन की अवधि बुधवार, 13 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।

उड़ानों के निलंबन संबंधी बाकी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।” राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,476 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी दौरान महामारी से 28 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 667 पर पहुंच गई। पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 से ग्रस्त हुए 8,212 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 

पाकिस्तान ने कहा कि वह “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये कोरोना वायरस के हॉटस्पाट की पहचान तकनीक के इस्तेमाल से करेगा। देश में एक दिन में कोविड-19 के 2870 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,941 हो गई।

योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि लॉकडाउन में रियायत दी गई है क्योंकि इससे कम आय वर्ग के लोगों पर बेहद बुरे प्रभाव सामने आ रहे थे लेकिन आगाह किया कि इसका यह मतलब नहीं कि “सभी ऐहतियाती कदम वापस ले लिये गए हैं।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हॉटस्पाट की पहचान के लिये आंकड़े इकट्ठा करने के लिये और “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू करने के लिये तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

उमर ने कहा कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और देश भर के सभी अस्पतालों से कहा जाएगा कि वे एक वेब पोर्टल बनाने के लिये आंकड़े उपलब्ध कराएं जिससे एक ही जगह कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक ऐप विकसित किया है जिससे लोगों को पास के उन अस्पतालों के बारे में जानकारी मिल सकेगी जहां बिस्तर खाली हैं और वेंटिलेटर उपलब्ध है। लोगों से सभी ऐहतियात बरतने का अनुरोध करते हुए उमर ने कहा कि वायरस का प्रकोप रोकने के लिये हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह ऐहतियात बरते।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील का पहला चरण शनिवार को शुरू हो गया। सरकार ने कई और कारोबारों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। चिकित्सकों ने हालांकि लॉकडाउन में रियायत के खिलाफ चेतावनी दी है।

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन करे और बंद को सख्ती से लागू करे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल 30,941 मामले सामने आ चुके हैं।

पंजाब में संक्रमण के 11093, सिंध में 11480, खैबर पख्तूनख्वा में 4669, बलोचिस्तान में 1935, इस्लामाबाद में 641, गिलगित-बाल्तिस्तान में 430 और पाक अधिकृत कश्मीर में 86 मामले सामने आए हैं। महामारी की वजह से बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 639 हो गई है। अब तक 8023 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनदिल्लीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा