लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः वुहान में दूसरी लहर जारी, कोरोना वायरस के 16 नए केस, चीनी विशेषज्ञ बोले-महामारी से बचाना होगा

By भाषा | Updated: May 12, 2020 14:17 IST

मई में मामले चरम पर होने की उम्मीद है, ये जून या जुलाई में भी चरम पर पहुंच सकते हैं। वुहान में मामलों की दूसरी लहर देखी जा रही है, यहां तक कि WHO ने इस बारे में चेतावनी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देआंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में विदेश से संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला सामने आया था जबकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं था। दो प्रांतों में कोविड-19 के संक्रमण समूहों के फिर से उभरने के बाद चीनी विशेषज्ञ महामारी के दूसरे दौर की आशंका को लेकर चिंतित लोगों को आश्वस्त करने में जुटे हुए हैं।

बीजिंगः चीन के वुहान में कोविड-19 के नये समूह उभरने के एक दिन बाद देश में कोरोना वायरस के 16 नये मामले सामने आए हैं। इनमें 15 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीजों में लक्षण नजर नहीं आए।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को बताया कि आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में विदेश से संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला सामने आया था जबकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं था।

सरकारी समाचार-पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को खबर दी कि दो प्रांतों में कोविड-19 के संक्रमण समूहों के फिर से उभरने के बाद चीनी विशेषज्ञ महामारी के दूसरे दौर की आशंका को लेकर चिंतित लोगों को आश्वस्त करने में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों ने ऐसे छिटपुट मामलों को बड़े संक्रामक रोग के लिए सामान्य बताया है। संक्रमण के नये मामले बढ़ने के बावजूद चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि हुबेई प्रांत के वुहान, जिलिन प्रांत में शुलान में संक्रमणों का नया समूह छिट-पुट है और इसका यह मतलब नहीं है कि दूसरे दौर का खतरा मंडरा रहा है।

खबर में बताया गया कि संक्रमणों के इन समूहों के उभरने के बाद, जिलिन और हुबेई प्रांत के अधिकारी संक्रमण को बड़े क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए करीबी संपर्कों का पता लगाने के प्रयास तेज कर रहे हैं।

रविवार से, वुहान में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आए हैं और ये सभी एक ही स्थानीय समुदाय से हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने लापरवाही के लिए सोमवार को एक स्थानीय अधिकारी को बर्खास्त कर दिया। जिलिन प्रांत के शुलान शहर में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ जाने के बाद रविवार को वहां मार्शल लॉ लगा दिया गया। शहर में शनिवार को 11 मामले और रविवार को तीन और मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को ही, देश में बिना लक्षण वाले 15 मामले सामने आए जिससे ऐसे मामलों की कुल संख्या 760 हो गई।

चीन ने अंतरिक्ष में संचार प्रौद्योगिकी की जांच के लिए दो उपग्रह प्रक्षेपित किए

चीन ने अंतरिक्ष में ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’(एलओटी)संचार प्रौद्योगिकी की जांच के लिए दो उपग्रहों का मंगलवार को सफल प्रक्षेपण किया। सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि दो उपग्रह शिन्ग्युन-2 01 और 02 को पश्चिमोत्तर चीन के जिनक्युआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से क्युएईझोऊ-1ए(केजेड-1ए) रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। खबर में बताया गया है कि दोनों उपग्रह निर्दिष्ट कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनशी जिनपिंगवुहानअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल