लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में असाधारण रूप से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, अस्पताल मरीजों से भरे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 08:40 IST

Open in App

मियामी, 30 जुलाई (एपी) फ्लोरिडा के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राज्य में कम से कम दो इलाके ऐसे हैं, जहां पिछले वर्ष की गर्मियों के मुकाबले इस बार अधिक मामले सामने आए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने गवर्नर से आपात स्थिति की घोषणा करने की मांग की है।

जैक्सनविले में अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की अब जगह नहीं है और उनके आपात केंद्रों में भी स्थिति विकट है क्योंकि कोविड-19 का नया एवं अधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ यहां कहर बरपा रहा है। ब्रेवर्ड काउंटी में दो अस्पतालों ने आपात विभागों में मरीजों के उपचार के लिए तंबू लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, फोर्ट लॉडेरडेल पार्क में जांच करवाने वाले लोगों की कारों की लंबी कतारें हैं।

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के अनुसार फ्लोरिडा के अस्पतालों में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 8,900 से अधिक नए मामले सामने आए। मरीजो की संख्या एक महीने पहले के मुकाबले पांच गुना अधिक है।

ऑरलैंडो में एडवेंटहैल्थ में संक्रमण रोकथाम के कार्यकारी निदेशक डॉ. विनसेंट एच ने कहा, ‘‘नए मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं वह असाधारण है। इसका अंत नजर नहीं आ रहा।’’

बढ़ते मामलों और मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत को देखते हुए मियामी-डाडे और ऑरलैंडो ने बंद स्थानों पर मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है। राज्य की 48 फीसदी आबादी का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। अस्पतालों का कहना है कि ज्यादातर मरीज ऐसे हैं, जिन्हें टीके नहीं लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला