लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तेजी से बढ़े कोरोना वायरस के मामले, केसों की संख्या 1 लाख पार, मृतकों की संख्या 2067 हुई

By भाषा | Updated: June 8, 2020 14:59 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 71 लाख पार हो गई है. कोविड-19 की वजह से अब तक 4 लाख छह हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में केसों की संख्या के मामले में पाकिस्तान 15वें नंबर पर पहुंच गया है.पाकिस्तान में अब तक 34355 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका हैभारत कोरोना वायरस केसों की संख्या के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गया है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,728 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या एक लाख के पार चली गई। इसी दौरान संक्रमण की चपेट में आए 65 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 2,067 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के कुल 1,03,671 मामलों में से पंजाब में 38,903, सिंध में 38,108, खैबर पख्तूनख्वा में 13,487, बलूचिस्तान में 6,516, इस्लामाबाद में 5,329, गिलगित बल्तिस्तान में 932, और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 396 मामले शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से 65 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,067 हो गई।

पाकिस्तान में अब तक 34,355 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में कुल 7,05,833 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकारियों ने 22,650 नमूनों की जांच की।

भारत में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 9,983 नये मामले सामने आने के बाद देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 206 और मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 7,135 हो गई है। भारत दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,25,381 है, जबकि 1,24,094 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार, अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला