लाइव न्यूज़ :

इजराइल में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, मास्क लगाना फिर अनिवार्य किया गया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:26 IST

Open in App

यरुशलम, 25 जून (एपी) दुनिया में टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे इजराइल में कोरोना वायरस के एक नये स्वरूप के सामने आने के बाद बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

इजराइल ने दुनिया में सबसे सफल टीकाकरण अभियानों में से एक को शुरू किया था, जिसमें लगभग 85 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लगाया गया था। हाल के महीनों में, लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे क्योंकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट गई थी।

इजराइली मीडिया की खबर के अनुसार कई हफ्तों बाद हाल के दिनों में मामलों में फिर से वृद्धि देखी गई है। इजराइली मीडिया ने कोरोना वायरस प्रतिक्रिया अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉ. नचमन ऐश के हवाले से कहा कि बृहस्पतिवार को इस महामारी के 227 नए मामलों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। मामलों में वृद्धि का कारण अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण को माना जा रहा है, जो बच्चों सहित बिना टीकाकरण वाले व्यक्तियों में तेजी से फैलता है। इजराइल के जिन नागरिकों का टीकाकरण हो चुका हैं, वे भी कथित तौर पर संक्रमित हो गए हैं, लेकिन उनमें केवल मामूली लक्षण दिखाई देते हैं।

गौरतलब है कि महामारी की शुरुआत होने के बाद से इजराइल में इस वायरस से 6,429 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी