लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1.5 लाख पार, एक दिन में रिकॉर्ड 136 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2020 13:58 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 82 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. कोविड-19 की वजह से अब तक चार लाख 46 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में अब तक 58,437 कोरोना वायरस मरीजों का इलाज किया चुका है.पाक में कोरोना वायरस के 93,348 एक्टिव केस है और 111 लोगों की हालत नाजुक है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1,50,000 के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 जांच पिछले 24 घंटों में की गई।

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 154,760 हो गई है। उसने कहा कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 136 लोगों की मौत हुई है। इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,975 हो गई है।

पंजाब में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 58,239 मामले सामने आए। इसके बाद सिंध में 57,868, खैबर-पख्तूनख्वा में 19,107, इस्लामाबाद में 9,242, बलूचिस्तान में 8,437, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,164 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 703 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 58,437 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सिंध प्रांत द्वारा उठाए कदमों का जायजा लेने के लिए कराची का दौरा किया। 

भारत में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 2,003 लोगों की गई जान 

भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409 लोग शामिल हैं, जिसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 5537 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 437 लोगों की जान गई, जिससे शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक संख्या में अचानक वृद्धि राज्यों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों की वजह से है।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसइंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?