लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस के मामले, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ रही संख्या

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:35 IST

Open in App

बीजिंग, 15 जनवरी (एपी) चीन ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1,000 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। देश के उत्तरी भाग में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमित 1001 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 26 मरीजों की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे में कुल 144 नए मामले आए हैं। बीजिंग के पड़ोस में स्थित हेबेई प्रांत में सबसे ज्यादा संक्रमण के 90 मामले आए जबकि हेलोंगजिआंग प्रांत में 48 नए मामले आए।

देश के बाहर से आए नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पृथक-वास नीति का कड़ाई से पालन कराने, यात्रा संबंधी पाबंदियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से लोगों की निगरानी के बावजूद दक्षिण में स्थित गुआंक्सी क्षेत्र और उत्तरी प्रांत शांक्सी में भी स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामले आए हैं।

चीन में संक्रमण के कुल मिलाकर अब तक 87,988 मामले आ चुके हैं और 4635 मरीजों की मौत हुई है।

देश के उत्तरी भाग में संक्रमण के मामलों में ऐसे वक्त बढ़ोतरी हुई है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ महामारी के शुरुआती स्थल को लेकर जांच आरंभ करने वाले हैं। वुहान शहर में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण सामने आया था और उसके बाद इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम बृहस्पतिवार को चीन के वुहान पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा