लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में दोगुनी वृद्धि होने का खतरा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 01:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) पहले से ही डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण अराजक स्थिति की एक और लहर का खतरा मंडरा है और देश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दोगुनी हो जाने का खतरा है।

हालांकि व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि टीके व्यापक पैमाने पर उपलब्ध हैं और वे वायरस के गंभीर परिणामों से सुरक्षा मुहैया कराने में कारगर प्रतीत होते हैं।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के नेतृत्व में एक शोध सहयोग के लिए कोविड के स्वरूपों पर नजर रखने वाले जैकब लेमीक्स ने कहा, ‘‘डेल्टा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में ओमीक्रोन मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यह चिंताजनक है, क्योंकि हमारे अस्पताल पहले ही भरे हुए हैं और कर्मी थके हुए हैं।’’

अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की निदेशक रोशेल वालेंस्की ने बुधवार को कहा कि शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा से अधिक संक्रामक है और इसके दोगुने होने का समय दो दिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला