लाइव न्यूज़ :

बीजिंग समेत चीन के कई हिस्सों में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:14 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 23 अक्टूबर चीन की राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के कुल नौ मामले हो गए, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल में बुकिंग पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने के 38 मामले सामने आए हैं।

बीजिंग में संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा की थी और ये लोग 16 अक्टूबर को बीजिंग लौटे थे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था।

इसके अलावा शुक्रवार को देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि के पीछे बताया जा रहा है कि शंघाई के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति हैं, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोविड-19 से पीड़ित पाए गए। इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक इस दौरान अनेक शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की गई और जहां-जहां संक्रमित लोग गए थे, उन्हें बंद कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल