लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अमेरिका में 11 लोगों की मौत, US सांसदों ने दी 8.3 अरब डॉलर की निधि को मंजूरी

By भाषा | Updated: March 5, 2020 11:58 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को लोगों से कोरोना वायरस को लेकर कुछ एहतियात बरतने को कहा और उन्हें हाथ धोने लेकिन मास्क न पहनने की सलाह दी। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने आपात स्थिति की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।अमेरिका में 130 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कांग्रेस में सांसद तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग से लड़ने के लिए आठ अरब डॉलर से अधिक की निधि देने पर राजी हो गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने आपात स्थिति की घोषणा की है। राज्य में कोविड-19 बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि नजदीक के वाशिंगटन राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वहां 10वें व्यक्ति की मौत हो गई है।

इससे पहले लॉस एंजिलिस काउंटी के अधिकारियों ने वेस्ट कोस्ट शहर में छह नये मामले सामने आने की बात बताई जबकि न्यूयॉर्क राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। लॉस एंजिलिस में संक्रमित लोगों में से एक व्यक्ति वह जांचकर्ता है जो शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेशी यात्रियों में लक्षणों की जांच कर रहा था। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर में अलग रह रहा है और उसमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण देखे गए हैं। अभी तक अमेरिका में 130 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 12 से अधिक राज्यों में इस विषाणु के मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मौतें वाशिंगटन राज्य में हुई हैं।

इस बीच, सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर की सहायता राशि देने पर सहमत हो गए हैं। प्रतिनिधि सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया और सीनेट में इस पर बृहस्पतिवार को मतदान होना है।

वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को लोगों से कोरोना वायरस को लेकर कुछ एहतियात बरतने को कहा और उन्हें हाथ धोने लेकिन मास्क न पहनने की सलाह दी। ओबामा ने ट्वीट किया, ‘‘मास्क को स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के लिए बचाकर रखें। शांत रहे, विशेषज्ञों को सुने और विज्ञान की राह पर चलें।’’ गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ‘‘बढ़ती मांग, जमाखोरी और दुरुपयोग’’ के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए मास्क, चश्मे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकासीओवीआईडी-19 इंडियाचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल