लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: फ्रांस में प्राइवेट सेक्टर में 1 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, अब वेतन दे रही है सरकार

By भाषा | Updated: April 22, 2020 18:07 IST

कोरोना वायरस से अमेरिका, इटली, स्पेन के बाद फ्रांस ही प्रभावित है. यहां कोरोना वायरस के 1 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 20,796 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मैक्रों की सरकार ने पिछले सप्ताह ही आर्थिक राहत पैकेज को बढ़ाकर 110 अरब यूरो कर दिया। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यूरोपीय देश हुए हैं.

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों में उद्योग धंधे ठप्प हैं और लोग बेरोजगार हो रहे हैं। फ्रांस में भी निजी क्षेत्र की कंपनियों के एक करोड़ से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं। यानी निजी क्षेत्र के प्रत्येक दो कर्मचारियों में से एक को नौकरी से हटा दिया गया है। हालांकि, बेरोजगार हुये इन कर्मचारियों को संकट के इस दौर में सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

फ्रांस के श्रम मंत्री मुरिएल पेनिकॉड ने बीएफएम टेलीविजन से कहा, ‘‘फ्रांस में आज की तारीख में एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को उनका वेतन सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि करीब 8 लाख 20 हजर नियोक्ताओं, या फिर यों कह सकते हैं कि प्रत्येक दस में से छह से अधिक ने सरकार के सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आवेदन किया है।

इस कार्यक्रम के तहत कारोबार में कमी की वजह से अस्थायी तौर पर काम से हटाये गये कर्मचारियों को उनके शुद्ध वेतन का 84 प्रतिशत तक सहायता उपलब्ध कराई जाता है। यह संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां ने जब 17 मार्च को सामान्यत: कारोबार बंद रखने और देश में लोगों को घरों पर ही रहने का आदेश लागू किया था । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी कंपनी को दिवालिया होने के जोखिम पर नहीं छोड़ा जायेगा। राष्ट्रपति मैक्रों की सरकार ने पिछले सप्ताह ही आर्थिक राहत पैकेज को बढ़ाकर 110 अरब यूरो कर दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला