लाइव न्यूज़ :

Corona In America: न्यूयॉर्क में शेष शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान

By भाषा | Updated: May 2, 2020 18:06 IST

पिछले 24 घंटों में मौत का आंकड़ा 1,883 को पार कर गया। इसके साथ कोरोना महामारी से अब तक 65,766 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की योजना बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।न्यूयार्क में मौजूदा शैक्षणिक सत्र जून तक चलेगा और अगले सत्र के लिए सितम्बर के आसपास फिर से स्कूल खुलेंगे।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कोविड-19 महामारी के कारण शेष शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य भर के स्कूल और कॉलेज को बंद रखने की घोषणा की है। इस फैसले से लगभग 42 लाख छात्र प्रभावित होंगे। क्यूमो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने छात्रों को इस वायरस से बचाये रखें और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हमें नहीं लगता कि उन स्थानों पर आवश्यक एहतियात बरते जा सकते हैं।

इसलिए, हम इस शैक्षणिक वर्ष में फिर से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दे सकते।’’ हालांकि, गवर्नर ने कहा, ‘‘सभी स्कूल और कॉलेज दूरस्थ शिक्षा, भोजन मुहैया करना और बाल देखभाल सेवाएं प्रदान करना जारी रखेंगे।’’ मौजूदा शैक्षणिक सत्र जून तक चलेगा और अगले सत्र के लिए सितम्बर के आसपास फिर से स्कूल खुलेंगे।

क्यूमो ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सामाजिक दूरी बनाये रखने के उपायों का पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके घरों से लाने और वहां पहुंचाने वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की योजना बनाने के भी निर्देश दिये। गवर्नर ने कोरोना वायरस के 3,942 अतिरिक्त मामलों की पुष्टि की, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 3,08,314 हो गई है।  

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में मौत का आंकड़ा 1,883 को पार कर गया। इसके साथ कोरोना महामारी से अब तक 65,766 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की टैली के मुताबिक यह संख्‍या   65,000 के पार है।

अमेरिका में कुल कोरोना रोगियों की तादाद 1,131,280 के पार हो चुकी है। देश के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि 161,563 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अमेरिका में 6,699,878 मरीजों की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा