लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका में कोरोना का कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या हुआ 60 हजार के पार

By भाषा | Updated: May 10, 2020 15:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में सबसे अधिक 9,400 मामले सामने आए हैं। कुछ देशों ने खतरे के बावजूद लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी है।

जोहानिसबर्ग: अफ्रीका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 60,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, महाद्वीप के सभी 54 देश में कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका में सबसे अधिक 9,400 मामले सामने आए हैं।

जांच क्षमता की व्यापक कमी इन देशों के लिए चुनौती बनी हुई है और ऐसे में माना जा रहा है कि मरीजों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। कुछ देशों ने खतरे के बावजूद लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी है। इनका तर्क है कि लोगों को अपनी जीविका कमाने और परिवार का पेट भरने के लिए लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने की आवश्यकता है। 

वहीं, सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 876 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर रविवार को 23,336 हो गये। नए मामलों मे सिंगापुर के तीन नागरिक या स्थायी निवासी हैं, जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं। सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 23,336 पहुंच गई है और 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं। ‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है। ‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक वायरस की रोकथाम के लिए एक महीने से ज्यादा ‘सर्किट ब्रेकर’ अवधि में रहने के बाद सिंगापुर में 12 मई से कुछ व्यवसाय खुलेंगे। देश में अब तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रविवार तक कोविड-19 के 2,296 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक पूरी दुनिया में 2,79,311 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा