लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: यूरोप में कोरोना कहर, अस्पतालों में बेड की भारी कमी, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में हालात खराब

By भाषा | Updated: April 1, 2020 19:44 IST

बड़ा सवाल यह है कि क्या वे इन अस्थायी अस्पतालों को संचालित करने के लिये पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य सेवा कर्मी पा सकेंगे। इटली और चीन में वायरस के फैलने की दर धीमी पड़ने के बावजूद स्पेन और फ्रांस में अस्पताल अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच गये हैं और अमेरिका तथा ब्रिटेन खुद को इस स्थिति के लिये तैयार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस आपात सेवा कर्मी क्रिस्टोफ प्रुधोम ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम तीसरी दुनिा में हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क नहीं है, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं हैं और इस हफ्ते के अंत तक हमें कहीं अधिक दवाइयों की जरूरत पड़ेगी।

रोमः कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिये अस्पतालों में आईसीयू बेड की अत्यधिक कमी का सामना कर रहे यूरोपीय देश तेजी से अस्थायी अस्पताल बना रहे हैं और हाई-स्पीड ट्रेनों तथा सैन्य विमानों से इन मरीजों को प्रभावित शहरों से बाहर ले जा रहे हैं।

हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या वे इन अस्थायी अस्पतालों को संचालित करने के लिये पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य सेवा कर्मी पा सकेंगे। इटली और चीन में वायरस के फैलने की दर धीमी पड़ने के बावजूद स्पेन और फ्रांस में अस्पताल अपनी अधिकतम सीमा तक पहुंच गये हैं और अमेरिका तथा ब्रिटेन खुद को इस स्थिति के लिये तैयार कर रहे हैं।

पेरिस आपात सेवा कर्मी क्रिस्टोफ प्रुधोम ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम तीसरी दुनिा में हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क नहीं है, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं हैं और इस हफ्ते के अंत तक हमें कहीं अधिक दवाइयों की जरूरत पड़ेगी। ’’ वहीं, धनी देश अपेक्षाकृत कम धनी देशों से मिल रही मदद का स्वागत कर रहे हैं। रूस ने बुधवार को मेडिकल उपकरण और मास्क अमेरिका भेजा। क्यूबा ने अपने चिकित्सक फ्रांस भेजे। तुर्की ने मास्क, हजमत सूट, गोगल्स और कीटाणुनाशक से भरा विमान इटली और स्पेपन भेजा है।

लंदन में 4,000 बेड वाले एक अस्थायी अस्पताल कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के इलाज के लिये कुछ ही दिनों में खुलने वाला है। इसे एक बड़े कंवेंशन सेंटर में बनाया जा रहा है जहां गंभीर रूप से संक्रमित लोगों का इलाज होगा ताकि ब्रिटिश अस्पतालों में आने वाले नये रोगियों के लिये जगह बन सके। हालांकि, इन्हें संचालित करने के लिये हजारों मेडिकल कर्मियों को तलाशने की समस्या भी है। स्पेन अपने अस्पतालों में बेड की संख्या बमुश्किल 20 प्रतिशत बढ़ा पाया है।

स्पेन में दर्जनों होटलों को रिकवरी रूम में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारी स्पोर्ट्स सेंटर, पुस्तकालय और प्रदर्शनी भवनों को अस्पताल में तब्दील कर रहे हैं। मिलान में 200 रोगियों के लिये मंगलवार को एक गहन देखभाल अस्पताल खोला गया। इसमें 900 कर्मियों को तैनात करने की उम्मीद है।

इटली में अब तक 12,400 लोगों की मौतें हो चुकी हैं और विश्व में यह सर्वाधिक प्रभावित देश है। इटली, ब्रिटेन और फ्रांस उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने मेडिकल छात्रों, सेवानिवृत्त चिकित्सकों और यहां तक कि प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण के साथ एयरप्लेन एटेंडेंट को महामारी से निपटने के कार्य में लगाया है। हालांकि, इन सभी को प्रशिक्षण की जरूरत है। मेडिकल कर्मियों की कमी के बीच इटली में करीब 10,000 मेडिकल कर्मी संक्रमित हो गये हैं और 60 चिकित्सकों की मौत हो गई है।

इटली के स्वास्थ्य संस्थाान के प्रमुख डॉ सिलवियो ब्रुसफेरो ने कहा कि तीन हफ्तों के लॉकडाउन में देश में नये संक्रमण की दर कम हो गई है। उधर, फ्रांस की राजधानी पेरिस कुछ गंभीर रोगियों को कम आबादी वाले क्षेत्रों में भेज रहा है। जर्मनी अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। वहां आईसीयू बेड का अनुपात प्रति एक लाख व्यक्ति पर 33.9 है जबकि यह इटली में 8.6 है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या 2,40,000 तक पहुंच सकती है।

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1,000 बेड वाला एक आपात चिकित्सा अस्पताल बनाया गया है। नौसेना के एक जहाज पर बनाये गये अस्पताल के शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें 1,000 बेड बनाये गये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीअमेरिकाब्रिटेनईरानजर्मनीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?