लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने लिया फैसला, महामारी से लड़ने के लिए बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान भेजे जाएंगे भारतीय दल

By भाषा | Updated: April 22, 2020 15:19 IST

अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षेस क्षेत्र में महामारी से लड़ने के लिए साझा कार्यक्रम बनाने के वास्ते भारत मुख्य भूमिका निभा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में दक्षेस के सभी सदस्य देश कोविड-19 महामारी का सामाजिक और आर्थिक दंश झेलने पर मजबूर हैं। संकट के समय मित्र देशों की सहायता करने की नीति के तहत भारत ने अमेरिका, मॉरिशस और सेशेल्स समेत 55 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आपूर्ति की है।

नयी दिल्ली: श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान को कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने में सहायता करने के लिए देश की नरेंद्र मोदी सरकार अलग-अलग दल बनाकर इन देशों में भेजने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने भारत द्वारा 14 सदस्यीय एक दल को मालदीव में कोरोना वायरस जांच प्रयोगशालाएं स्थापित करने और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए भेजा गया था। इस महीने की शुरुआत में भारत ने सेना के 15 सदस्यीय एक दल को द्विपक्षीय सहयोग के तहत कुवैत भेजा था।

सूत्रों ने बताया कि मित्र देशों में महामारी से लड़ने के लिए सहायता प्रदान करने की नीति के तहत श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान भेजे जाने के लिए दलों को तैयार किया जा रहा है। दक्षेस क्षेत्र में महामारी से लड़ने के लिए साझा कार्यक्रम बनाने के वास्ते भारत मुख्य भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में दक्षेस के सभी सदस्य देश कोविड-19 महामारी का सामाजिक और आर्थिक दंश झेलने पर मजबूर हैं।

संकट के समय मित्र देशों की सहायता करने की नीति के तहत भारत ने अमेरिका, मॉरिशस और सेशेल्स समेत 55 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आपूर्ति की है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और म्यांमा को भी दवाएं भेजी हैं।

15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो कांफ्रेंस में दक्षेस देशों में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए एक साझा रणनीति बनाने की वकालत की थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत की ओर से एक करोड़ डालर की शुरूआती राशि की पेशकश करते हुए एक आपात कोष बनाने का भी प्रस्ताव दिया था।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियानरेंद्र मोदीबांग्लादेशश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला