लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: जानें इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते द्वारा लॉकडाउन में छूट की घोषणा के बाद क्यों शब्दकोश देखने ‘दौड़े’ लोग!

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:36 IST

दरअसल पीएम ग्यूसेप कोंते ने घोषणा की कि चार मई से इटली के लोगों को अपने “कॉनज्यूनिटी” के साथ अपने गृह क्षेत्र में घूमने के लिये यात्रा की इजाजत होगी। इसके बाद ही लोग “कॉनज्यूनिटी” शब्द के अर्थ खोजने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में अचानक ही डिक्शनरी में ‘कॉनज्यूनिटी’ शब्द के मायने खोजने वालों की खासी तादाद नजर आई। अब इतालवी अपने “रिश्तेदारों या उन लोगों के साथ जिनके साथ लंबे समय से स्थायी स्नेहपूर्ण रिश्ता है” के यहां जा सकते हैं।

रोम: इतालवी प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने जब कहा कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से करीब आठ हफ्तों से चले आ रहे लॉकडाउन से देश के कुछ हिस्सों में रियायत देगी तो ऐलान से खुश इटलीवासी अचानक ही शब्दकोश में कुछ शब्दों को तलाशने लगे। कोंते ने दरअसल घोषणा की कि चार मई से इटली के लोगों को अपने “कॉनज्यूनिटी” के साथ अपने गृह क्षेत्र में घूमने के लिये यात्रा की इजाजत होगी। “कॉनज्यूनिटी” औपचारिक इतालवी शब्द है जिसका मतलब या तो रिश्तेदार, संबंधी या प्रियजन हो सकता है।

बंद के दौरान इतालवी लोगों को आवश्यक सेवाओं या राशन की खरीद जैसे महत्वपूर्ण कामों के लिये ही घर से निकलने की इजाजत है। ऐसे में कई हफ्तों से घर में रहकर बोर हो चुके इटली वालों ने स्पष्टीकरण मांगा। कौन सा रिश्तेदार? कौन सा संबंध? क्या दूर के रिश्ते का भाई-बहन स्वजन हो सकते हैं? क्या साला, जीजा या अन्य रिश्तेदार इस दायरे में आएंगे? ऐसे में अचानक ही डिक्शनरी में ‘कॉनज्यूनिटी’ शब्द के मायने खोजने वालों की खासी तादाद नजर आई। इटली में इसकी वास्तविक परिभाषा कहीं ज्यादा रुढ़िवादिता लिये हुए हैं खास कर इटली में, एक ऐसा देश जहां परिवार की उदार अवधारणा में रक्त या विवाह से बंधे हुए कुलों का विस्तार होता है।

इस बारे में सरकार की मंशा चाहे जो हो, ‘कॉनज्यूनिटी’ इतालवी जीवन के एक बड़े हिस्से को जोड़ता है। घोषणा के अगले दिन प्रधानमंत्री कोंते इस भ्रम की स्थित को दूर करने के लिये आए, लेकिन लोगों को कुछ और भ्रमित कर गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कॉनज्यूनिटी’ एक “व्यापक और उदार फॉर्मूला है।” उन्होंने कहा कि उनका आशय है कि इतालवी अपने “रिश्तेदारों या उन लोगों के साथ जिनके साथ लंबे समय से स्थायी स्नेहपूर्ण रिश्ता है” के यहां जा सकते हैं। इनमें दादा-दादी, नाना-नानी, पालक, लंबे समय के प्रेमी-प्रेमिका, काफी समय से सगाई कर चुके युगल आदि रिश्ते शामिल हैं।

उनके इस स्पष्टीकरण के बाद हालांकि यह घोषणा होने लगी कि “स्थिर” व “सतत” स्नेह का क्या मतलब है। विवाह कानून के जानकार एक वकील ने कहा कि वह ऐसे दंपतियों से मिला है जो महज एक हफ्ते से साथ हैं लेकिन उनका रिश्ता उन लोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा स्थिर है जो सालों से साथ हैं। इतालवी लोगों को अव्वल तो यहीं तय करना है कि वे किसके यहां जा सकते हैं, और अगर इस मुश्किल से वो पार पा लेंगे तो अगली चुनौती होगी कि जब वे उन प्रियजनों से मिलेंगे तो अपने प्रेम का प्रदर्शन कैसे करेंगे। नए उपायों के तहत लोगों को मास्क लगाना होगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी करना होगा।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइटलीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा