लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः भारत ने खोली पाकिस्तान के शर्मनाक हरकत की पोल, पाक विदेश मंत्रालय ने दिया ये बिना सिर-पैर का बयान

By भाषा | Updated: April 21, 2020 07:16 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भारत की टिप्पणी ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’ और ‘‘बिल्कुल बेबुनियाद’’ है। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी को सिरे से खारिज किया था कि कोरोना वायरस संकट की आड़ में भारत मुसलमानों को निशाना बना रहा है।

Open in App

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भारत की टिप्पणी ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’ और ‘‘बिल्कुल बेबुनियाद’’ है। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी को सिरे से खारिज किया था कि कोरोना वायरस संकट की आड़ में भारत मुसलमानों को निशाना बना रहा है।

दरअसल, खान ने सोमवार को ट्वीट कर भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस संकट की आड़ में जानबूझ कर मुसलमान समुदाय को निशाना बना रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तानी नेतृत्व की यह ‘‘अजीबो-गरीब टिप्पणी’’ देश (पाकिस्तान) के आंतरिक हालात से ‘‘निपटने के लचर प्रयासों’’ से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा था, ‘‘कोविड-19 के उन्मूलन पर ध्यान देने के बजाए, वे (पाकिस्तानी नेतृत्व) अपने पड़ोसियों पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।’’

वह खान की टिप्पणी के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों के मामले में उन्हें (पाकिस्तानी नेतृत्व) यही सलाह है कि वे अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुध लें, जिनके साथ वास्तव में भेदभाव हो रहा है।’’ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की गैरजिम्मेदाराना और बिल्कुल बेबुनियाद टिप्पणी को खारिज करते हैं।’’ उसने कहा कि ‘‘भारत में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार ना सिर्फ भारतीय अल्पसंख्यकों और पड़ोसी देशों बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता की बात है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला