लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: 3 महीने बाद यूरोप के कई देशों ने सीमाओं को खोला

By भाषा | Updated: June 16, 2020 04:48 IST

यूरोपीय संघ (ईयू) में 27 देश हैं और कई देशों में अब भी दूसरे देशों के यात्रियों के आने के लिए पाबंदी खत्म नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन ने भी सोमवार को जर्मनी के हजारों पर्यटकों को आने की इजाजत दी। संक्रमण के नए मामले आने पर बीजिंग में कुछ प्राथमिक स्कूलों को सोमवार से शुरू करने की योजना रद्द कर दी गयी।

बर्लिन: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तीन महीने तक सीमाओं को बंद रखने के बाद यूरोप के कुछ देशों ने सोमवार को इसे फिर से खोल दिया । हालांकि, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए रास्ता अभी भी बंद है और इस पर भी अनिश्चितता है कि यूरोप के कई देश अपने नागरिकों को दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देंगे या नहीं।

वायरस का खतरा अब भी बना हुआ है तथा लगातार सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है । चीन की राजधानी बीजिंग में एक बार फिर से संक्रमण का मामला सामने आया है। इटली द्वारा सीमाओं को खोलने के दो हफ्ते बाद जर्मनी और फ्रांस ने भी सीमा पर पाबंदी खत्म कर दी है। यूनान में भी सोमवार से पर्यटकों का स्वागत होने लगा है । यूरोप के अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को अब कोरोना वायरस की जांच नहीं करानी पड़ेगी।

यूरोप के कई देशों में अब भी पाबंदी जारी-

यूरोपीय संघ (ईयू) में 27 देश हैं और कई देशों में अब भी दूसरे देशों के यात्रियों के आने के लिए पाबंदी खत्म नहीं हुई है। जुलाई की शुरूआत या फिर आगे तक यह पाबंदी रह सकती है। स्पेन ने भी सोमवार को जर्मनी के हजारों पर्यटकों को आने की इजाजत दी। उधर, संक्रमण के नए मामले आने पर बीजिंग में कुछ प्राथमिक स्कूलों को सोमवार से शुरू करने की योजना रद्द कर दी गयी।

सामाजिक दूरी के नियमों में ढील देने के फैसले को भी पलट दिया गया। दक्षिण कोरिया भी संक्रमण के फिर से प्रसार पर रोक लगाने के लिए काम कर रहा है। देश में सोमवार को कोविड-19 के 37 नए मामले आए । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संकट से उबर रहा है। सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8246 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 537,210 हो गयी है। रूस में संक्रमण से 7,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा