लाइव न्यूज़ :

कोरोना : चीन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व श्रीलंका के साथ उप-मंत्रिस्तरीय बैठक की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:21 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 12 नवंबर चीन ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ एक उप-मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी की। इस संबंध में पहली बैठक जुलाई में आयोजित की गयी थी जिसमें पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई ने इस डिजिटल बैठक की मेजबानी की।

चीनी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 को संयुक्त रूप से पराजित करने, लोगों का जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करने तथा आर्थिक और सामाजिक विकास में तेजी लाने के लिए चीन, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका ने 10 नवंबर को कोविड-19 पर एक उप-मंत्रिस्तरीय डिजिटल सम्मेलन किया।’’

बयान में कहा गया है कि पांचों देशों ने कोविड​​-19 से संयुक्त रूप से लड़ने पर राजनीतिक सहमति को मजबूत करने, कोरोना वायरस पर अंकुश के लिए सहयोग बढ़ाने और लोगों की आवाजाही तथा आर्थिक विकास बहाल करने पर विस्तृत चर्चा की।

कोरोना वायरस पर दक्षिण एशियाई क्षेत्र को शामिल करते हुए चीन द्वारा आयोजित यह दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक थी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल के अपने समकक्षों के साथ जुलाई में इसी तरह की बैठक की थी।

बयान के अनुसार चीन ने कहा है कि चीन में कोविड-19 टीका विकसित और उपलब्ध होने पर वह पूरे विश्व के लिए होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला