लाइव न्यूज़ :

हिंदू विवाह कानून के प्रस्तावित नियमों की प्रति पाकिस्तान में प्रांतीय कार्यालय से गायब

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:23 IST

Open in App

पेशावर, नौ नवंबर हिंदू विवाह कानून के प्रस्तावित नियमों की मसौदा प्रति खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सरकार के स्थानीय आयुक्तालय कार्यालय से गायब हो गयी है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। इस कानून को 2017 में पाकिस्तान की सरकार ने पारित किया था।

प्रस्तावित नियमों की एक प्रति प्रांतीय सचिवालय ने स्थानीय सरकार के आयुक्तालय के पास उनकी सहमति के लिए भेजी थी।

अधिकारियों ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब आयुक्तालय ने सचिवालय के रिमाइंडर पत्र का जवाब देते हुए सूचित किया कि उन्हें प्रस्तावित नियमों की प्रति नहीं मिली है।

सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि फाइल का डायरी नंबर और अन्य आंकड़े आयुक्तालय को मुहैया कराए गए और निर्देश दिया गया कि वे फाइल को अपने यहां ढूंढें।

पाकिस्तान की सरकार ने 2017 में ऐतिहासिक हिंदू विवाह कानून को पारित किया था ताकि देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की शादी को विनियमित किया जा सके।

विधेयक इसलिए पारित किया गया था कि हिंदू महिलाओं को अपनी शादी के दस्तावेजी सबूत मिल सकें।

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए यह पहला निजी कानून है जो पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों पर लागू होता है। सिंध प्रांत पहले ही अपना हिंदू विवाह कानून बना चुका है।

हालांकि प्रांतीय सरकारों को इस कानून के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल