लाइव न्यूज़ :

सीओपी26 : ब्रिटेन का जलवायु संबंधी बजट बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताएंगे जॉनसन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 09:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, एक नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार से शुरू हो रहे सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेताओं के सामने बढ़ते हुए वैश्विक तापमान की चुनौती से निपटने की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे और साथ ही जलवायु परिवर्तन के लिए ब्रिटेन का बजट बढ़ाकर 2025 तक उसे एक अरब पाउंड करने की भी प्रतिबद्धता जताएंगे।

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह (सत्र) को संबोधित करते हुए जॉनसन जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए दुनिया के सभी देशों से चरणबद्ध तरीके से कोयले पर निर्भरता को कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह करेंगे।

जॉनसन अपने संबोधन में दुनिया के नेताओं से जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की अपील करेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने, जंगलों की कटाई को रोकने तथा जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे विकासशील देशों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने की भी जोरदार वकालत करेंगे। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

इस जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रमुख रूप से इस दशक में कॉर्बन उत्सर्जन कम करने पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी ताकि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के अनुसार बढ़ते हुए तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का वैश्विक लक्ष्य हासिल किया जा सके।

जॉनसन अपने संबोधन में कह सकते हैं, “मानवता लंबे समय से जलवायु परिवर्तन की चुनौती को नजरअंदाज करती आई है, अब समय आ गया है जब हम इस दिशा में कार्रवाई करें। यदि हम जलवायु परिवर्तन को लेकर आज गंभीर नहीं हुए तो भविष्य में हमारे बच्चों के लिए इस चुनौती से निपटना बेहद मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला