लाइव न्यूज़ :

सीओपी-26 पिछले सम्मेलनों की तुलना में कहीं अधिक लक्ष्य केंद्रित रहा : जॉन केरी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:04 IST

Open in App

ग्लासगो, तीन नवंबर (एपी) जलवायु मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी ने बुधवार को कहा कि ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु वार्ता निजी क्षेत्र की मजबूत उपस्थिति और समर्थन के चलते पहले की जलवायु वार्ताओं से कहीं अधिक लक्ष्य केंद्रित थी।

केरी ने स्थानीय स्तर पर जलवायु गतिविधियों में शामिल विश्व भर से आए मेयर की सभा में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम महत्वाकांक्षा में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि करने जा रहे है, हम शायद इन प्रथम 36 घंटों में यह करेंगे और इसके बाद वास्तव में इन मुद्दों पर काम करेंगे।’’

ग्लोबल वार्मिंग पर रोक लगाने की वैश्विक कोशिशों को सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन द्वारा विश्व के वित्तीय उद्योग से हरित निवेश के लिए कोष उपलब्ध कराये जाने की अपील करने के बाद केरी ने यह कहा।

ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने कहा है कि ब्रिटिश सरकार गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नये सिरे से कोष उपलब्ध करा रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक निवेश मात्र ही पर्याप्त नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?