इस देश में अब मिला कोरोना वायरस का पहला केस, 10 साल का लड़का हुआ संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2021 14:07 IST2021-12-04T14:03:33+5:302021-12-04T14:07:33+5:30

न्यूजीलैंड के करीब दक्षिणी प्रशांत महासागर में बसे कूक आइलैंड्स में कोरोना का पहला केस मिला है। 10 साल का एक लड़का संक्रमित पाया गया है।

Cook Islands gets first corona case nearly after 2 years when world face corona outbreak | इस देश में अब मिला कोरोना वायरस का पहला केस, 10 साल का लड़का हुआ संक्रमित

कूक आइलैंड्स में मिला पहला कोरोना मरीज (फाइल फोटो)

Highlightsदक्षिणी प्रशांत महासागर में बसे कूक आइलैंड्स में कोरोना का पहला केस।दुनिया में कोविड का पहला केस सामने आने के करीब दो साल बाद इस देश में मिला संक्रमण का मामला।कूक आइलैंड्स में करीब 96 प्रतिशत लोगों को कोविड से बचाव का टीका दिया जा चुका है।

वेलिंगटन: कोरोना महामारी से दुनिया पिछले करीब दो साल से जूझ रही है। शुरुआती कुछ दिनों में चीन में कहर मचाने के बाद कोरोना पूरी दुनिया में फैल गया और इसके नए-नए वेरिएंट भी चुनौती बने हुए हैं। इस बीच दक्षिणी प्रशांत महासागर में बसे कूक आइलैंड्स (Cook Islands) में कोविड का पहला केस सामने आया है।

इस देश की आबादी करीब 17 हजार है और इसके न्यूजीलैंड से करीबी रिश्ते हैं। टीकाकरण में ये शीर्ष के उन देशों में शुमार है जहां ज्यादातर लोगों को इसे दिया जा चुका है। यहां कोविड के लिए योग्य आबादी में से 96 प्रतिशत को कोरोना के बचाव के लिए टीके के दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

10 साल का लड़का मिला कोरोना संक्रमित

कूक आइलैंड में कोरोना से संक्रमित 10 साल का एक लड़का पाया गया है। वह गुरुवार को परिवार के साथ फ्लाइट के जरिए स्वदेश लौटा था। उसे क्वारंटीन किया गया है। यहां के प्रधानमंत्री मार्क ब्राउन ने एक बयान में ये जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये लड़का न्यूजीलैंड से यहां लौटा है।

ब्राउन ने कहा, 'हम अपनी सीमाओं को फिर से खोलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हमारी टेस्ट के लिए की व्यवस्थाओं ने सीमा पर इस मामले को पकड़कर उस तैयारी के महत्व को दिखाया है।'

कूक आइलैंड ने महामारी के फैलने के बाद अपनी सीमाओं को दुनिया के लिए बंद कर दिया था। यहां हाल में 14 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ क्वारंटीन मुक्त यात्रा फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा की गई है। बताते चलें कि मौजूदा समय में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की दहशत दुनिया भर में है। दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसमें भारत भी शामिल है। भारत में कर्नाटक में ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं। ये पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था।

Web Title: Cook Islands gets first corona case nearly after 2 years when world face corona outbreak

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे