लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड की मस्जिदों पर हुए हमले पर बनने वाली फिल्म पर विवाद

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:50 IST

Open in App

वेलिंगटन, 11 जून (एपी) न्यूजीलैंड की मस्जिदों पर एक बंदूकधारी के हमले और बड़ी संख्या में नमाजियों की हत्या पर प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की प्रतिक्रिया पर बनने वाली एक फिल्म पर विवाद पैदा हो गया है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका पक्ष नहीं दिखाया गया जो हमले में मारे गए थे।

हॉलीवुड पर समाचार देने वाली ऑनलाइन पत्रिका ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रोज बायर्न “दे आर अस” नाम से बनने वाली फिल्म में आर्डर्न का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में, क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में 2019 में हुए हमलों के बाद के दिनों की परिस्थिति को दर्शाया जाएगा।

डेडलाइन के अनुसार, फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि आर्डर्न ने उन हमलों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दी थी और कैसे उनके आह्वान पर लोगों ने सहानुभूति तथा एकता का प्रदर्शन करते हुए रैलियां निकाली थीं। फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि प्रधानमंत्री ने कैसे ‘सेमी आटोमेटिक’ हथियारों पर प्रतिबंध लगाने में सफलता पाई।

फिल्म का शीर्षक हमले के बाद आर्डर्न द्वारा दिए गए भाषण से लिया गया है जिसे दुनियाभर से सराहना मिली थी। न्यूजीलैंड में बहुत से लोग इस फिल्म के निर्माण से चिंतित हैं। हमले में मारे गए हुसैन के छोटे भाई अया अल उमरी ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

‘मुस्लिम एसोसिएशन ऑफ कैंटरबरी’ के प्रवक्ता अबदिगानी अली ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को लगा कि हमलों की कहानी बताई जानी चाहिए लेकिन हम चाहते कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यह काम उचित, सही और संवेदनशील तरीके से किया जाना चाहिए।

लेखिका और वकील टीना नगाटा ने ट्वीट किया कि मुस्लिमों की हत्या के परिप्रेक्ष्य में एक श्वेत महिला की ताकत का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया कि फिल्म से आर्डर्न या उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है। बायर्न के एजेंट और ‘फिल्म नेशन’ ने अभी तक इस फिल्म पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला