लाइव न्यूज़ :

‘वोग’ के कवर को लेकर हैरिस की टीम और पत्रिका के बीच विवाद

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:22 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका) 11 जनवरी (एपी) अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पत्रिका ‘वोग’ के फरवरी संस्करण के ‘कवर’ पर नजर आ रही हैं, लेकिन उनके दल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच इस तस्वीर पर नहीं, बल्कि दूसरी तस्वीर पर सहमति बनी थी।

पत्रिका के ‘कवर’ पर हैरिस शूट के दौरान पहने गए नीले रंग के सूट की बजाय, आम से कपड़े और उसके साथ ‘कनवर्स चक टेलर स्नीकर्स’ (जूते) पहने नजर आ रही हैं, जो उन्होंने कई बार प्रचार अभियान के दौरान भी पहने थे।

हैरिस को पत्रिका के ‘कवर’ पर किस तरह पेश किया जाएगा उस बातचीत में शामिल एक व्यक्ति के अनुसार हैरिस की टीम को शनिवार को पत्रिका के जारी होने तक इस बात की जानकारी नहीं थी कि तस्वीरे बदल दी गई है।

वहीं, पत्रिका ‘वोग’ ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हैरिस की उनकी दिनचर्या को प्रतिबिंब करने वाली तस्वीर इसलिए चुनी क्योंकि उससे उनका ‘‘विश्वसनीय तथा मिलनसार स्वभाव’’ प्रदर्शित होता है, जो ‘‘ हमें लगता है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और हैरिस के प्रशासन की यह एक बड़ी पहचान है।’’

पत्रिका ने कहा कि उन्होंने ‘‘इतिहास में इस पल की गंभीरता और आगामी समय में देश में उनकी (हैरिस की) भूमिका को देखते हुए’’ दोनों तस्वीरों को ‘डिजिटल मैगजीन’ के ‘कवर’ पर जारी किया है।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाली हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला होंगी। वह 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना