लाइव न्यूज़ :

विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाइक ने नस्ली टिप्पणी को लेकर माफी मांगी

By भाषा | Updated: August 20, 2019 18:00 IST

भारत में वह कट्टरपंथ को भड़काने और धनशोधन के मामले में वांछित है और नयी दिल्ली ने पिछले वर्ष मलेशिया से उसे प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था लेकिन भारत के आग्रह को खारिज कर दिया गया। नाइक ने कहा कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत के अल्पसंख्यक मुस्लिमों की तुलना में ‘‘सौ गुना’’ ज्यादा अधिकार हासिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाथ ही उसने कहा कि उसे निष्कासित करने से पहले चीनी मूल के मलेशियाई लोगों को निकाला जाना चाहिए। उसकी इस टिप्पणी के बाद उसे निकाले जाने की मांग तेज हो गई।

विवादास्पद भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने नस्ली टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। उसकी टिप्पणी के कारण उसे मलेशिया से निष्कासित करने की मांग तेज होने लगी थी।

एक दिन पहले ही पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। कट्टर उपदेशक जाकिर नाइक ने 9...11 के हमलों को ‘‘अंदरूनी काम’’ बताया था। वह 2016 में भारत छोड़कर मुस्लिम बहुल देश मलेशिया चला गया था जहां उसे स्थायी निवास हासिल हो गया।

भारत में वह कट्टरपंथ को भड़काने और धनशोधन के मामले में वांछित है और नयी दिल्ली ने पिछले वर्ष मलेशिया से उसे प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था लेकिन भारत के आग्रह को खारिज कर दिया गया। नाइक ने कहा कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत के अल्पसंख्यक मुस्लिमों की तुलना में ‘‘सौ गुना’’ ज्यादा अधिकार हासिल हैं।

साथ ही उसने कहा कि उसे निष्कासित करने से पहले चीनी मूल के मलेशियाई लोगों को निकाला जाना चाहिए। उसकी इस टिप्पणी के बाद उसे निकाले जाने की मांग तेज हो गई। पुलिस ने सोमवार को उससे दस घंटे तक इस संदेह पर पूछताछ की कि वह जानबूझकर इस तरह की भड़काऊ बातें करता है ताकि शांति भंग की जा सके।

नाइक ने मंगलवार को कहा कि उसके विरोधियों ने उसके बयान को संदर्भ से परे लिया है। उसने कहा, ‘‘मेरा इरादा कभी किसी व्यक्ति या समुदाय को आहत करना नहीं था।’’ उसने कहा, ‘‘यह इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और इस गलतफहमी के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।’’

सरकारी संवाद समिति बेरनामा ने खबर दी कि प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि नाइक ने हदें लांघ दीं और कैबिनेट के कई मंत्रियों ने उसे निकाले जाने की अपील की। साथ ही पुलिस ने उसे मलेशिया में कहीं भी सार्वजनिक भाषण देने से रोक दिया है।

मलेशिया की तीन करोड़ 20 लाख की आबादी में करीब 60 फीसदी निवासी मुस्लिम हैं और यहां काफी संख्या में भारतीय और चीनी समुदाय के लोग भी रहते हैं। 

टॅग्स :मलेशियाइंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला